फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की गोद से गिरे बच्चे की मौत

Mon, 17 Oct 2022 04:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

दलपतपुर गांव के पास रविवार की शाम टेंपो की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला की गोद से छिटककर एक साल का बेटा सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट के चलते मासूम की मौत हो गई। दुर्घटना में पिता सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के दलपतपुर गांव के पास रविवार की शाम टेंपो की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला की गोद से छिटककर एक साल का बेटा सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट के चलते मासूम की मौत हो गई। दुर्घटना में पिता सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। मूंढापांडे पुलिस ने आरोपी टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

मदनापुर उर्फ होलपुर निवासी तसुद्दूक भूसे का व्यापारी हैं। रविवार को व्यवसायी बाइक पर पत्नी खैरूलनिशा, मां सद्दीकन और एक साल के बेटे अहमद रजा को लेकर साले की बीमार पत्नी को देखने के लिए रामपुर सिविल लाइंस गया था। साले मुशाहिद की पत्नी मीशनून डेंगू बुखार से पीड़ित थी। शाम करीब पांच बजे चारों बाइक से वापस लौट रहे थे। दलपतपुर गांव के पास पीछे से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस बीच झटके से मां की गोंद से एक साल का मासूम सड़क पर गिर गया। 

 

हादसे में मासूम की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान मासूम की दादी सद्दीकन, व्यवसायी तसुद्दूक और उसकी पत्नी खैरूलनिशा घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया। व्यवसायी का अहमद रजा इकलौता पुत्र था। उसकी चार बेटियां हैं। थानाध्यक्ष अमित सिंह के अनुसार पकड़ा गया चालक संतराम पाडली भगतपुर का रहनेवाला है। चालक प्रतिदिन दलपतपुर अलीगंज करनपुर तक टेंपो चलाता है। शाम को वह टेंपो लेकर घर लौट रहा था। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया है लेकिन परिवार के लोग उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें