फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: गुरुजी सेब खरीदने में लगे रहे, बाइक से सवा दो लाख रुपये लेकर भाग निकला स्कूटी सवार बदमाश

Thu, 17 Aug 2023 01:39 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

दिनदहाड़े हुई घटना की सूचना के बाद गलशहीद और कटघर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ की। इसके बाद आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
 
विज्ञापन
कटघर में शिक्षक के साथ हुई घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर स्कूटी सवार एक बदमाश शिक्षक की बाइक के हैंडल में लटका बैग लेकर भाग गया। शिक्षक बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रहते समय रास्ते में सेब खरीदने लगे थे। तब उन्होंने बैग बाइक के हैंडल में लटका लिया था।

विज्ञापन


पुलिस ने आस पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। कटघर के जाहिद नगर निवासी जाबिर हुसैन नागफनी क्षेत्र में दीवान का बाजार स्थित एक इंटर कालेज में पढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर एक बजे इंडियन बैंक की शाखा से सवा दो लाख रुपये निकालने थे।

इसके बाद वह अपने घर लौट रहे थे। गलशहीद और कटघर बॉर्डर पर ईदगाह के सामने वह सेब खरीदने के लिए रुक गए थे। उन्होंने बैग बाइक के हैंडल में लटका लिया था। इसी दौरान स्कूटी सवार बदमाश आ गया। उसने शिक्षक की बाइक से बैग निकाल लिया और स्कूटी दौड़ाकर आदर्श कॉलोनी में भाग गया।
विज्ञापन


दिन दहाड़े हुई घटना की जानकारी मिलने पर गलशहीद और कटघर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ की। इसके बाद आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि केस दर्ज कर बदमाश की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें