कुलदीप ने दूसरी शादी बेंगलुरु निवासी ज्योति के साथ कर ली है। आरोप है कि ज्योति राधिका से घर का काम कराती है, जबकि वो पढ़ना चाहती है। छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करती है और समय पर खाना भी नहीं देती है जबकि पिता सौतेली मां का पक्ष लेकर उसे डांटता है।
मुरादाबाद के मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव में सौतेली मां ने एक मासूम को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मूंढापांडे के मिलक बिसाहट निवासी कुलदीप की पत्नी संगीता की तीन साल पहले कैंसर बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। उसकी तीन बेटियां राधिका (11), आराध्या (6) और एंजिल (4) हैं। एंजिल को उसकी मौसी पूनम पत्नी रिंकू निवासी ब्रह्मपुरी डबल फाटक अपने साथ ले गई थी।
कुलदीप ने दूसरी शादी बेंगलुरु निवासी ज्योति के साथ कर ली है। आरोप है कि ज्योति राधिका से घर का काम कराती है, जबकि वो पढ़ना चाहती है। छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करती है और समय पर खाना भी नहीं देती है जबकि पिता सौतेली मां का पक्ष लेकर उसे डांटता है।
विज्ञापन
13 मार्च को महिला ने राधिका को कई दिन पुरानी खिचड़ी खाने के लिए दे दिया था। राधिका ने खिचड़ी नहीं खाई। इससे नाराज होकर महिला ने उसे डंडों से पीट दिया। जिससे उसके आंखों के पास गुम चोटें आई हैं। गांव से किसी ने मौसी को घटना की सूचना दी।
मंगलवार सुबह वह अपने परिवार के साथ गांव पहुंची और उसे अपने साथ लेकर थाने गई। पुलिस को इस मामले की तहरीर दी। एसएचओ रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ज्योति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।