फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: सपा के 22 दावेदारों की उम्मीदों पर फिरा पानी, मेयर के लिए कर रहीं 12 महिला आवेदन

Tue, 06 Dec 2022 04:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में मेयर पद महिला के लिए आरक्षित हाेने पर समाजवादी पार्टी में पुरूष दावेदारों को मायूसी हुई है, अब महिला ही इस बार की मेयर होगी।
विज्ञापन
samajwadi party - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेयर पद के लिए आरक्षण जारी होने के बाद सपा में 22 दावेदार दौड़ से बाहर हो गए हैं। मुरादाबाद में मेयर पद महिला के लिए आरक्षित करने से इन दावेदारों की उम्मीदों पानी फिर गया है। अब 12 महिलाओं की दावेदारी रह गई है। आवेदन करने वाली हर महिला अपने आपको मेयर मान रही है।

विज्ञापन


यह बात अलग है कि पार्टी किसे टिकट दे। निकाय चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री मनोज पारस, विधायक रफीक अंसारी की मौजूदगी में मेयर पद के लिए आवेदन लिए गए। सपा में टिकट के लिए 34 लोगों ने दावेदारी की थी, जिसमें से 12 महिलाएं शामिल थीं।

सोमवार को आरक्षण सूची जारी की गई। मेयर सीट महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी गई है। इसके बाद 22 दावेदारों के चुनाव लड़ने के मंसूबों पर पानी फिर गया। अब ये दावेदार परिवार की महिलाओं को चुनाव मैदान में लाने की तैयारी में है। 

विज्ञापन

ये महिलाएं दावेदारी की दौड़ में
सपा में 22 दावेदारों के दौड़ से बाहर होने पर अब 12 महिलाओं की मजबूत दावेदारी है। जिसमें शीरीगुल, अल्का दुबे, नूरी नवाज, कंचन, शाहखानम, इमराना अतहर, आयशा बी, बुशरा खान, अलफिशा खान, मोनी सिंह, प्रीति सिंह, राजेश कुमारी यादव हैं।

ये हुए दौड़ से बाहर
सपा से मेयर पद  के लिए 22 दावेदारों के चुनाव लड़ने के मंसूबों पर पानी फिर गया, जिसमें  सरताज अली अंसारी, लाखन सिंह सैनी, तरुण कुमार, जयपाल सिंह सैनी, कमरूज्जमा, संजीव चौधरी, असलम पंचायती, अतहर हुसैन अंसारी, राजीव सिंघल, डॉ. सोमवीर सिंह यादव, बदर आलम अंसारी, मोहम्मद आसिम खां, डॉ. इमरान अंसारी, कैसर अली कुद्दूसी, हाजी सैयद रईसउद्दीन, शुएब पाशा, जावेद अंसारी, तुंगीश यादव, जयवीर यादव, वाहन सिंह यादव, अमित यादव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें