फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद-सहारनपुर पैसेंजर रद्द, मेरठ होकर चलेंगी 16 ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद से लक्सर व रुड़की जाने वाले रेलयात्रियों को एक सप्ताह परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 26 जून से तीन जुलाई तक मुरादाबाद-सहारनपुर रेलखंड के रुड़की यार्ड में काम के कारण ब्लॉक रहेगा। इसकी वजह से मुरादाबाद-सहारनपुर पैसेंजर को निरस्त किया गया है।
जबकि पंजाब, जम्मू, सहारनपुर जाने वाली ट्रेनों को मुरादाबाद से मेरठ होते हुए सहारनपुर के रास्ते चलाया जाएगा। इसमें लखनऊ-चंडीगढ़, दुर्गियाना, शहीद एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों का रूट पूरी तरह बदल जाएगा मुरादाबाद पहुंचने के बाद इन्हें गजरौला-हापुड़-मेरठ होते खतौली-मुजफ्फरनगर-देवबंद के रास्ते सहारनपुर पहुंचाया जाएगा। इसके बाद ट्रेनें आगे पंजाब व जम्मू तक का सफर तय करेंगी। बृहस्पतिवार से डायवर्जन होने के कारण लक्सर व रुड़की जाने वाले कई यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल करा लिए हैं। डायवर्जन के अलावा (22355) पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस व (15933) न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को, (14618) अमृतसर-बनमंखी) जनसेवा एक्सप्रेस को 27 जून को, (04212) चंडीगढ़-बनारस स्पेशल एक्सप्रेस व (22552) जलधंर-दरभंगा एक्सप्रेस को 30 जून को, (14616) अमृतसर-लालकुंआ एक्सप्रेस को 29 जून को, (12358) अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस एक जुलाई को रास्ते में एक से दो घंटे रोककर चलाया जएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों का बदला मार्ग
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कब रहेगी डायवर्ट
15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 26 जून से 2 जुलाई
04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस 28 जून
14617 बनमंखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 30 जून से 2 जुलाई
14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 1 जुलाई
04624 श्री माता वैष्णो देवी-बनारस एक्सप्रेस 30 जून
12326 नंगलडैम-कोलकाता एक्सप्रेस 29 जून
12358 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस 27 जून
12318 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस 28 जून व 2 जुलाई
15015 अमृतसर-लालकुंआ एक्सप्रेस 3 जुलाई
12527 रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 1 जुलाई
12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 30 जून
04529 बनारस-बठिंडा स्पेशल एक्सप्रेस 29 जून
04679 गाजीपुर-श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस 1 जुलाई
22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 30 जून
05656 गाजीपुर-जम्मूतवी स्पेशल एक्सप्रेस 1 जुलाई
12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 2 जुलाई

- मुरादाबाद-सहारनपुर रेलखंड में रुड़की स्टेशन पर विकास कार्य होना है। यह काम एक सप्ताह में पूरा होगा। इस बीच 26 जून से तीन जुलाई तक कुछ ट्रेनों को निरस्त, डायवर्ट व रेग्यूलेट किया जा रहा है। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें