फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पचास हजार लेकर दुष्कर्म के आरोपी को छोड़ा, पीड़िता तीस दिन से एसएसपी कार्यालय में दे रही धरना

Fri, 08 Sep 2023 01:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद एसएसपी दफ्तर के सामने दुष्कर्म पीड़िता तीस दिन से धरने पर बैठी है। बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उसका कहना है कि आरोपी ने 50 हजार थाने में दिए हैं इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
SSP Office Moradabad - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसपी कार्यालय के सामने दुष्कर्म पीड़िता पिछले एक माह से धरने पर बैठी है। उसका कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी होने तक वह धरना जारी रखेगी। विवेचना ट्रांसफर करने के आश्वासन पर भी उसने वहां से उठने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन


वह सुबह दस बजे धरनास्थल पर पहुंच जाती है और शाम पांच बजे तक यहां बैठती है। पीड़ित महिला मझोला क्षेत्र में रहती है। उसने मझोला थाने में ब्याज पर रुपये बांटने वाले व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।

उसका आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था लेकिन 50 हजार रुपये लेकर थाने से छोड़ दिया। इस मामले की शिकायत अफसरों से की गई लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़िता एसएसपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गई है।
विज्ञापन


वह पिछले एक माह से धरने पर बैठी है। उसका कहना है कि वह रोज सात घंटे धरने पर बैठती है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर का कहना है कि महिला ने केस की जांच ट्रांसफर कराने की मांग की है। दूसरे थाने से विवेचना कराने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें