फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: हरिहर मंदिर जा रहे करणी सेना के जत्थे को पुलिस ने रोका, प्रदेश अध्यक्ष व समर्थक हिरासत में लिए

Mon, 28 Aug 2023 08:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन के पास सरकार या न्यायपालिका का कोई लिखित आदेश हो तो उसे दिखाना चाहिए। जिससे यह सिद्ध हो सके कि मंदिर में जलाभिषेक नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
मुरादाबाद में तैनात सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल जिले के हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा को पुलिस ने समर्थकों सहित हिरासत में ले लिया। समझाने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा के आह्वान पर संगठन के लोग हनुमान मूर्ति तिराहे पर एकत्रित हुए।

विज्ञापन


संगठन के लोग हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाने के लिए तैयार थे। पुलिस ने सभी तिराहे पर रोक लिया। करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन से सवाल किया कि सरकार या न्यायपालिका का कोई लिखित आदेश है। यदि है तो उसे दिखाना चाहिए जिससे यह सिद्ध हो सके कि मंदिर में जलाभिषेक नहीं किया जा सकता।

इस अवसर पर करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर अंकित सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन अवनीश चौहान, जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह कठेरिया, मंडल अध्यक्ष हिमांशु चौहान, मंडल अध्यक्ष युवा शक्ति अभिषेक सिंह कठेरिया, मंडल अध्यक्ष मुख्य इकाई हिमांशु चौहान, जिला अध्यक्ष युवा शक्ति अभिरीत प्रताप सिंह, बिजनौर के जिला अध्यक्ष रितिक चौहान, महानगर अध्यक्ष ठाकुर तनवीर सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें