फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद पुलिस करती रही इंतजार, दिल्ली पुलिस ले गई महफूज को अपने साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हरियाणा के गैंगस्टर दीपक बाॅक्सर का फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनाने वाले महफूज को मुरादाबाद पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई। दिल्ली पुलिस उसे मुरादाबाद से अपने साथ ले गई। दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर फर्जी दस्तावेज के जरिए अपराधियों के पासपोर्ट बनवाने वाले गिरोह तक पहुंचने में जुटी है। हरियाणा के सोनीपत जनपद के धूमर निवासी दीपक बॉक्सर ने 19 दिसंबर 2022 ने खुद को रवि अंतिल निवासी गांव गोपालपुर नत्थानंगला उर्फ कोकरपुर थाना छजलैट जनपद मुरादाबाद निवासी बताते हुए पासपोर्ट बनवा लिया था। इस पासपोर्ट के जरिए ही दीपक बॉक्सर मैक्सिको भागा था लेकिन दिल्ली के बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या के मामले में उसका नाम आया तो पुलिस उसे मैक्सिको से गिरफ्तार कर लेकर आइ थी। दीपक बॉक्सर का पासपोर्ट अगवानपुर निवासी महफूज खान ने बनाया था। इसके बाद से आोपी फरार चल रहा था। मुरादाबाद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। मंगलवार को दिल्ली पुलिस महफूज को मुरादाबाद से हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। गैंगस्टर दीपक ने पूछताछ में महफूज से पासपोर्ट बनवाने की जानकारी दी थी। बुधवार को दिल्ली पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए रिमांड पर ले सकती है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीना ने बताया कि दिल्ली पुलिस द्वारा महफूज के गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिली है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस की ओर से अब कोई जानकारी नहीं दी गई है। अगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। छजलैट में दर्ज केस के मामले में उसे रिमांड पर मुरादाबाद लाया जाएगा।
विज्ञापन


सऊदी अरब घूमने गया था महफूज
मुरादाबाद। महफूज बीस साल से साल फर्जी नाम पते से पासपोर्ट बनवाने का धंधा कर रहा था। उसने अपना भी पासपोर्ट बनवा रखा है। पुलिस ने उसे साथियों से पूछताछ की तो पता चला है कि महफूज खुद भी कई बार सऊदी अरब गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें