फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाहुबली मुख्तार अंसारी की मौत के बाद मुरादाबाद पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी की बृहस्पतिवार मौत हो गई है। इसके तुरंत बाद ही डीजीपी ने अलर्ट के आदेश कर दिए। प्रदेश के अन्य जनपदों के साथ ही मुरादाबाद में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक पुलिस गश्त पर निकल पड़ी है। इसके अलावा शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज के दौरान भी पुलिस को जनपद में चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद में पहले चरण में मतदान होना है। इसे देखते हुए जनपद में पहले से 144 लागू है। बृहस्पतिवार रात डीजीपी का आदेश मिलने के बाद एसएसपी हेमराज मीना ने सभी थाना प्रभारी और सीओ को अलर्ट कर दिया। इसके बाद सिविल लाइंस, मझोला, कोतवाली, कटघर, मुगलपुरा, नागफनी, गलशहीद समेत सभी थानों के प्रभारी और सीओ अपने अपने क्षेत्र में फोर्स के साथ भ्रमण पर निकल पड़े। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। होटलों, ढाबों और धर्मशालाओं में भी ठहरे लोगों के आईडी कार्ड चेक किए गए हैं। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि जनपद में अलर्ट जारी किया गया है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। शुक्रवार को भी जनपद में चौकसी बरती जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें