फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: पिकअप चालक की पीट-पीटकर कर हत्या, दो दोस्तों पर आरोप

Fri, 03 Dec 2021 03:14 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद 

सार

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है और इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के फरीदपुर में पिकअप वाहन चालक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर के बाहर सड़क पर पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। परिवारजनों ने युवक के दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

ले जाने वाले दोस्तों ने बुरी तरह पीटा

पुलिस के मुताबिक, ठाकुरद्वारा के फरीदनगर निवासी अजीम पिकअप वाहन चालक था। बताया जा रहा है कि गांव के ही दो दोस्त अजीम को घर से बुलाकर ले गए थे। गुरुवार रात साढ़े नौ बजे बाइक से उसे घर के बाहर छोड़कर भाग गए। आरोप है कि उसे साथ ले जाने वाले दोस्तों ने बुरी तरह पीटा था। घर पहुंचने के बाद अजीम की हालत बहुत बिगड़ गई थी। 

वह गेट के बाहर पड़ा मिला 

जिंदगी की आस में परिजन उसे लेकर काशीपुर के अस्पताल गए, लेकिन तब तक अजीम की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने दोनों साथियों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दूसरी ओर घटना की सूचना पर सीओ ठाकुरद्वारा डॉ. अनूप कुमार सिंह ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी की है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें