पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट की धाराओं में केस दर्ज। सीओ कोतवाली महेश चंद्र गौतम ने बताया कि महिला ने अपने पति, जेठ, सास और ननद समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समर्थन करने पर महिला को तीन तलाक देने के मामले में पुलिस ने पति समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ कोतवाली महेश चंद्र गौतम ने बताया कि महिला ने अपने पति, जेठ, सास और ननद समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
महिला की तहरीर के मुताबिक सात दिसंबर 2019 को उसका निकाह कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। तीन मार्च 2022 को वह घर में अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान जेठ ने उससे दुष्कर्म किया। पति से शिकायत की तो उसने भी पीड़ित को पीटा।
चार मार्च 2022 को परिवार के सभी लोग उसके कमरे में घुस आए और बोले कि तू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्य नाथ को समर्थन करती है। विरोधर किया तो पति ने तीन तलाक दे दिया। सीओ ने बताया कि केस की जांच की जाएगी, जो भी तथ्य आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।