फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad news : रेलवे ट्रैक पर मिला रुद्रपुर के पेट्रोल पंप स्वामी की बहू का शव

Thu, 05 Jan 2023 11:48 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

बुधवार शाम से लापता थी अमीषा, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुद्रपुर से लापता पेट्रोल पंप स्वामी सतपाल कामरा की बहू अमीषा कामरा का शव मुरादाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिला है। अमीषा बुधवार शाम चार बजे से लापता बताई जा रही थी। सूचना मिलने पर बरेली से मुरादाबाद पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बरेली के राजेंद्र नगर निवासी कपड़ा कारोबारी हर महेंद्र राजपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी 25 वर्षीय अमीषा की शादी 24 फरवरी 2022 को रुद्रपुर निवासी सतपाल कामरा के बेटे रणवीर सिंह कामरा के साथ की थी। बुधवार शाम करीब चार बजे रणवीर सिंह ने अमीषा के मायके में फोन कर बताया कि उनकी बेटी लापता है। उसका फोन भी नहीं उठ रहा है। 

बुधवार रात अमीषा का शव मुरादाबाद में कपूर कंपनी और लोकोशेड पुल के पास जीआरपी पुलिस को मिला। मौके से ही पुलिस को एक मोबाइल मिला। अमीषा की बहन ने कॉल की तो फोन किसी पुलिस कर्मी ने उठाया। उसने बताया कि एक युवती का यहां शव पड़ा है। बरेली से मायके वाले और रुद्रपुर से ससुराल वाले मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


उन्होंने शव देखकर मृतका की पहचान अमीषा के रूप में की। इसके बाद जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अमीषा के पिता और भाई ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जीआरपी थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रणवीर ही देखते हैं पेट्रोल पंप
अमीषा के पिता ने बताया कि रुद्रपुर निवासी सतपाल कामरा का रुद्रपुर में पेट्रोल पंप है। इसके अलावा वह प्रोपर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं। पेट्रोल पंप पर उनका बेटा रणवीर बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें