फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कश्मीरी हिंदुओं को हक नहीं दिला सकी मोदी सरकार, जानिए और क्या बोले प्रवीण तोगड़िया

Thu, 19 Jan 2023 11:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुरादाबाद में मोदी सरकार कश्मीरी हिंदुओं के पलायन के 32 साल बाद भी उनका हक नहीं दिला सकी। जेहादियों के कई वकील घूमते हैं लेकिन हिंदुओं के लिए सरकार का एक वकील भी नहीं उपलब्ध नही है। टारगेट किलिंग कश्मीर से लेकर जम्मू तक फैली है। अब देश के अन्य राज्यों कर्नाटक, राजस्थान सहित में फैल रही है। इसलिए हिंदुओं को सचेत हो जाना चाहिए।

 

आईएमए भवन में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने चैतन्य वन बैठक से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 19 जनवरी 1990 इतिहास के लिए काला दिन है। इसी दिन कश्मीर से चार लाख हिंदुओं का पलायन हुआ था। अभी तक सैनिकों समेत  एक लाख लोग मारे गए। मनमोहन सिंह, अटल बिहारी बाजपेई की सरकार आईं लेकिन किसी ने हिंदुओं का भला नहीं किया। अब मेरे बड़े भइया(मोदी) की सरकार है। मोदी सरकार में हिंदू टेंट में शरणार्थी बनकर रह रहे हैं।

 

विज्ञापन

देश में मुस्लिमों, जानवरों तक का मानवाधिकार है। सभी को हक मिलता है। सवाल उठाया कि कश्मीरी हिंदुओं ने कौन सा गुनाह किया था कि तीन दशक बाद उनको न्याय नहीं मिला। देश में सेना है, रोज मिसाइलें और टैंक बनाए जा रहे हैं। फिर जेहादी क्यों नहीं मारे गए। अंतर्राष्ट्रीय हिंदु परिषद ने पांच करोड़ हिंदुओं को सेवा और सुरक्षा का संकल्प लिया है। 

अभियान के तहत दो करोड़ हिंदु त्रिशूल धारण करेंगे। व्यायाम कर विजयदशमी और नवरात्र पर शस्त्र पूजन करेंगे। पुलिस और सेना में भर्ती होंगे। चेताया कि केंद्र सरकार पसमांदा मुसलमानों को आरक्षण दिलाने की वकालत कर रही है। ऐसा न हो कि पसमांदा को आरक्षण देने में हिंदुओं का हक चला जाए।

 

2024 से पहले मंदिर की हैट्रिक लगाएं

डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर बन गया। 2024 से पहले सरकार काशी और मथुरा मंदिर को बना दे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब मंदिर बगैर आंदोलन के बनेंगे।

विज्ञापन

हल्द्वानी के रेलवे जमीन का मुद्दा उठाया
डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि हल्द्वानी में रेलवे की जमीन मुस्लिमों ने कब्जा किया था। कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार कब्जा नहीं हटा सकी। यदि हिंदुओं ने जमीन कब्जा किया होता तो प्रशासन रात 12 बजे जमीन को कब्जा मुक्त करा देता। यही देश की समस्या है।

मुरादाबाद में हिंदुओं के पेट पर लात न मारें
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुरादाबाद में स्मार्ट सिटी प्रशासन बनाए लेकिन हिंदुओं के पेट पर लात न मारें। तंज किया कि अभी तक प्रशासन कब्जा की गई मुसाफिर खाना की जमीन खाली नहीं करा सका।

कार्यकर्ताओं में भरा जोश
डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने अपने भाषण के दौरान कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा। उन्होंने कहा कि राणा प्रताप के पास सत्ता और पैसा नहीं था लेकिन वे मुगलों के आगे नहीं झुके। मुगलों से लड़ते हुए उनको देश की सीमा से बाहर खदेड़ दिया। उसी प्रकार हिंदुओं को झुकने की जरूरत नहीं है। आपस में संगठित होने की जरूरत है। प्रत्येक दिन एक हिंदू पांच लोगों को कॉल करे। उनका हालचाल ले। सप्ताह में दस लोगों की मदद करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें