फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: बदमाशों ने पति के माथे में लगाया तमंचा, पत्नी से जेवर लूटे, ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पीटा

Fri, 25 Aug 2023 12:41 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में  फिल्मी अंदाज में दो बदमाशों ने बाइक सवार दंपती को रोककर तमंचे के बल पर उनसे मारपीट कर रुपये और जेवर लूट लिए। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में दंपती से लूटपाट करने के आरोेपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ईलर रसूलाबाद मझरा के पास बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दंपती से जेवर और नकदी लूट ली। इसी दौरान आई गाड़ी देखकर बदमाश भागने लगे। शोरशराबा सुनकर लोगों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की पुलिस ने दोनों हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


मूंढापांडे ईलर रसूलाबाद निवासी लेखराज डीजे संचालक है। लेखराज की पत्नी सुखिया का लालाटीकर गांव में मायके है। लेखराज की सास विद्यावती की मृत्यु हो गई थी। बृहस्पतिवार को सास की तेरहवीं थी। वह पत्नी को लेकर लालाटीकर तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

शाम करीब चार बजे पति पत्नी बाइक से घर लौट रहे थे। ईलर रसूलाबाद मझरा के पास काले रंग की बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक से आए दो बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली और तमंचा तानकर पत्नी से सोने कुंडल अंगूठी लूट ली। इसके बाद लेखराज से 3500 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


विरोध करने पर तमंचे की बट से पिटाई कर दी। जिसमें वह घायल हो गया। इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य अजयवीर सिंह यादव की गाड़ी आ गई। गाड़ी को देखकर बदमाश भागने लगे। शोर मचाने पर ईलर रसूलाबाद मझरा गांव पास चल रहा भंडारे से लोग दौडे़ और पीछा कर उनको अक्का डिलारी के पास दबोच लिया।

इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को लोगों से बचाकर हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपने नाम कासिम पुत्र सलीम निवासी कुंआखेड़ा नगलिया थाना अजीम नगर जनपद रामपुर बताया।

दूसरे बदमाश ने अपना नाम उस्मान पुत्र इकरार निवासी अजीतपुर नई बस्ती थाना सिविल लाइंस रामपुर बताया है। दोनों के बारे में रामपुर जनपद की पुलिस से भी जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें