छजलैट के दूल्हेपुर गांव में सामूहिक नमाज मामले में पुलिस ने केस एक्सपंज किया है। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। ओवैसी के ट्वीट के बाद बवाल मचा था। एसएसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई। इस दौरान आरोप गलत पाए गए।