फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: विवाहिता को बंधक बनाकर भूखा रखा, मायके वालों ने पहुंचकर बमुश्किल छुड़ाया, इस बात पर मचा हंगामा

Mon, 28 Aug 2023 01:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

विवाहिता का आरोप है कि दहेज न लाने पर उसे ससुराल में प्रताड़ित किया गया। जब उसने विरोध किया तो उसे बंद कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर मुरादाबाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद एसएसपी के आदेश पर गलशहीद पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति सहित ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ससुरालियों ने बंधक बनाकर उसे कई दिनों तक भूखा प्यासा रखा।

विज्ञापन


ससुरालवाले दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। गलशहीद मोहल्ले के कटार शहीद गली नंबर तीन निवासी शरीफ की बेटी रिजवाना ने एसएसपी हेमराज मीणा को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसका निकाह इसी साल इरशाद हुसैन के साथ हुआ था।

आरोप है कि 28 जून की सुबह पति इरशाद, सास इशरत जहां, ननद शादाब सहित ससुराल के अन्य लोग निकाह के बाद से ही दहेज में होंडा सिटी कार और पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इन्कार करने पर ससुरालियों ने उसे कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


वह कई दिनों तक वह भूखी प्यासी कमरे में पड़ी रही। पड़ोसी को जब इस बात की भनक लगी तो उसने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग उसकी ससुराल पहुंचे। मायके वालों ने उसे बंद कमरे से आजाद कराया और अपने साथ लेकर आए।

एसएसपी ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। पुलिस विवेचना के आधार पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें