फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद के गोलकीपर अवधेश ने यूपी को दिलाई जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की सब जूनियर हॉकी टीम को नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में मुरादाबाद के गोलकीपर अवधेश कुमार ने जीत दिलाई। गोलकीपर अवधेश ने फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम को एक गोल भी नहीं करने दिया, जबकि यूपी की टीम ने पांच गोल दागे। अवधेश की बेहतरीन गोलकीपिंग के कारण यूपी ने यह मैच 5-0 से जीत लिया।
विज्ञापन

झांसी में हुई प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश बालक सब जूनियर हॉकी टीम लगातार दूसरी बार नॉर्थ जोन की चैंपियन बनी। यूपी की टीम से केतन कुशवाह ने एक गोल शाहरुख अली ने दो गोल व प्रह्लाद राजभर ने दो गोल कर टीम को बड़ी जीत दिलाई। केतन कुशवाह को प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड मिला। मुरादाबाद के अवधेश को बेस्ट गोलकीपर पुरस्कार से नवाजा गया। जिला हॉकी संघ के सचिव इकबाल खां ने अवधेश को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें