फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 10 दिन रद्द रहेगी मुरादाबाद-गाजियाबाद पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच चलने वाली (64553/54) पैसेंजर ट्रेन 10 दिन तक रद्द रहेगी। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर मेंटिनेंस कार्य होगा। इसके लिए रेलवे ने ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया है। प्लेटफार्म नंबर चार पर रेल की पुरानी पटरियों और स्लीपर को बदलने का काम होगा। इस दौरान मुरादाबाद और गाजियाबाद के बीच इस मेमू पैसेंजर ट्रेन का संचालन नहीं होगा। मुरादाबाद और गाजियाबाद के बीच हापुड़, अमरोहा आदि शहरों में नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह ट्रेन बड़ा सहारा है। अब उन्हें कोई विकल्प तलाशना होगा। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच ट्रेनों के कई विकल्प उपलब्ध हैं। यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें