फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मेयर सीट पर 22 साल में दूसरी बार होगी महिला की ताजपोशी, सियासी हलचल तेज

Tue, 06 Dec 2022 05:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है। कई पुरुष दावेदारों के चुनाव लड़ने के मंसूबे पर पानी फिर गया है, क्योंकि मुरादाबाद की मेयर सीट को महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेयर पद के आरक्षण के लिए चल रही चर्चाओं में सोमवार को विराम लग गया। नगर निकाय चुनाव के लिए मुरादाबाद के मेयर का आरक्षण घोषित कर दिया गया। 22 साल बाद दूसरी बार मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इससे पहले वर्ष 2000 में मेयर सीट महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया था।

विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत की आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है। पुरूष दावेदारों के चुनाव लड़ने के मंसूबे पर पानी फिर गया है, मुरादाबाद की मेयर सीट को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। मुरादाबाद में अब तक सपा से हुमायूं कदीर, डॉ एसटी हसन, विनोद अग्रवाल मेयर बने, वहीं महिला में केवल बीना अग्रवाल मेयर रहीं।

वर्ष 2000 में मिली थी मुरादाबाद को पहली महिला मेयर
वर्ष 1995 में मुरादाबाद नगर निगम का गठन किया गया था। इससे पहले मुरादाबाद को नगर पालिका का दर्जा था। अभी तक मेयर पद के लिए हुए पांच चुनावों में तीन बार भाजपा और दो बार सपा ने जीत दर्ज की है, जबकि एक बार हुए उपचुनाव में भी  भाजपा को विजय मिली थी। इन पांच चुनावों में मेयर सीट सामान्य श्रेणी में  ही रही। वर्ष 2000 में सामान्य महिला के लिए आरक्षित रही, तब भाजपा की बीना अग्रवाल मेयर बनीं। 
विज्ञापन


22 साल बाद दूसरी बार मिलेगी महिला मेयर
राजनीतिक दलों को उम्मीद थी कि इस बार मेयर सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बार सीट महिलाओं के आरक्षित कर दिया गया है। मुरादाबाद नगर निगम के पहले मेयर बनने का खिताब हुमायूं कदीर को मिला था, जबकि पहली मेयर बनने का गौरव बीना अग्रवाल को हासिल हुआ था। बीना अग्रवाल 2000 और 2012 में दो बार मेयर बनीं थी।  वर्ष 2016 में बीना अग्रवाल के निधन पर उपचुनाव हुआ था, तब विनोद अग्रवाल मेयर बने थे।


एक नजर मेयर सीट के आरक्षण पर

वर्ष                मेयर सीट                    चुने गए मेयर
विज्ञापन


1995        सामान्य                    हुमायूं कदीर (सपा)

2000     सामान्य महिला            बीना अग्रवाल (भाजपा)

2006        सामान्य                    डॉ. एसटी हसन (सपा)

2012        सामान्य                    बीना अग्रवाल (भाजपा)

2017        सामान्य                    विनोद अग्रवाल (भाजपा)
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें