फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad : घर के सामने खेल रहे ढाई साल के बच्चे पर चार कुत्तों ने किया हमला, सिर में लगे कई टांके

Thu, 25 May 2023 01:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बच्चे की चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्तों को लाठियों से पीटकर भगाया। जिला अस्पताल बच्चे के सिर में दर्जनों टांके लगाए। यह घटना डिलारी थाना क्षेत्र के सरकड़ा विश्नोई गांव की है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिलारी (मुरादाबाद) में  घर के सामने खेल रहे ढाई साल के मासूम पर चार खूंखार कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्तों को लाठियों से पीटकर भगाया। जिला अस्पताल बच्चे के सिर में दर्जनों टांके लगाए। यह घटना डिलारी थाना क्षेत्र के सरकड़ा विश्नोई गांव की है।

विज्ञापन


सरकड़ा विश्नोई गांव निवासी रवि की पत्नी पिंकी बुधवार की सुबह अपने आठ साल के बड़े बेटे नैतिक औऱ सात साल की बेटी निशा के साथ अपने मायके आई थी। उसका ढाई साल का बेटा नैतिक खेलते हुए कमरे से बाहर निकल गया। यहां चार कुत्तों ने मासूम पर हमला बोल दिया।

कुत्तों ने नैतिक के सिर पर कई जगह काटा। बच्चा जमीन पर छटपटाने लगा। बच्चे की चीख सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे। लोगों ने कुत्तों को लाठियों से पीटकर भगाया और बच्चे को इलाज के लिए सीएचसी लाए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


यहां डॉक्टर मोनिका सिंह ने बच्चे के सिर के घावों पर दर्जनों टांके लगाए। बच्चे को रैबीज का इंजेक्शन लगाया। महिला डॉक्टर ने उसे हुए सर्जन को दिखाने की सलाह दी। माता पिता बच्चे को लेकर अन्यत्र अस्पताल चले गए। पिता ने बताया कि घटना से पहले वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें