फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मुरादाबाद मंडल गेहूं क्रय में प्रदेश में तीसरे स्थान पर, रोज दो सौ क्विंटल खरीद का लक्ष्य

Wed, 01 May 2024 05:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद में गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

मुरादाबाद अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद और गेहूं खरीद के नोडल अधिकारी कामता प्रसाद सिंह ने मंगलवार को मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर जानकारी ली। इसके पहले अपर आयुक्त ने गजरौला में एफसीआई के डिपो का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


बताया कि मुरादाबाद मंडल का गेहूं खरीद में तीसरा स्थान है। गेहूं की खरीद के लिए प्रदेश के नोडल अधिकारी कामता प्रसाद सिंह ने मंगलवार को मंडी स्थित गेहूं कय केंद्र प्रथम एवं द्वितीय का निरीक्षण किया।

इस दौरान केंद्र प्रभारी समरपाल सिंह, विपणन निरीक्षक प्रदीप कुमार एवं कनिष्ठ सहायक पर मौजूद मिले। पूछने पर विपणन निरीक्षक ने बताया कि प्रथम केंद्र पर 5820 क्विंटल की खरीद 64 कृषकों से की गई।
विज्ञापन


इसी प्रकार द्वितीय केंद्र पर 2174 क्विंटल की खरीद 27 कृषकों से की गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 1952 कृषकों से 14 हजार 552.5 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।

केंद्रों पर कृषकों अपेक्षाकृत कम आ रहे हैं। ऐसे में केंद्र प्रभारियों द्वारा मोबाइल कय केंद्रों के माध्यम से खरीद की जा रही है। केंद्र प्रभारियों को प्रतिदिन न्यूनतम 200 क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य एडीएम प्रशासन ने निर्धारित किया है।

इसकी जिम्मेदारी क्रय संस्थाओं के जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से प्रत्येक केंद्र प्रभारी को दी गई है।जनपद में विपणन निरीक्षकों ने गेहूं के अवैध भंडारण एवं अवैध संचरण को रोककर एवं कृषकों को जागरूक किया और लगभग 6000 मीट्रिक टन की खरीद की गई।

अपर आयुक्त ने दूसरे दिन अमरोहा जिले के मंडी गजरौला स्थित क्रय केंद्र एवं एफसीआई डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने याद दिलाया कि गेहूं क्रय एजेंसी पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, एनसीसीएफ तुलनात्मक रूप से कम खरीद कर रही हैं।

एजेंसियों के केंद्र प्रभारी भी शासन की महत्वपूर्ण गेहूं खरीद योजना को ध्यान में रखते हुए मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक खरीद कराएं। साथ ही कृषकों का भुगतान 24 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खाते में करें।
विज्ञापन


प्रदेश में मंडल मुरादाबाद का गेहूं खरीद में स्थान तीसरा और जनपद मुरादाबाद का प्रदेश में 13 वां स्थान है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें