उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद डिवीजन ने पिछले एक महीने में बिना टिकट के यात्रा करने वाले करीब सवा लाख लोगों से सात करोड़ से ज्यादा रुपये का जुर्माना वसूला है। मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि किराया और जुर्माना मिलाकर हमने लगभग सात करोड़ पच्चीस लाख रुपये वसूले हैं।