फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : देहरादून से नई दिल्ली तक चलेगी मंडल की पहली वंदे भारत ट्रेन

Wed, 17 May 2023 02:11 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को देहरादून में इसका उद्घाटन करेंगे। यह मुरादाबाद रेल मंडल की पहली वंदे भारत ट्रेन होगी।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडल का वंदे भारत ट्रेन का संचालन करने का इंतजार इसी माह खत्म हो जाएगा। देहरादून से नई दिल्ली तक मुरादाबाद रेल मंडल की पहली वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। 29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून रेलवे स्टेशन पर इसका उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


फिलहाल देहरादून से नई दिल्ली तक छह ट्रेनों का संचालन होता है। इसमें शताब्दी, जनशताब्दी, उत्तरांचल एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, उज्जैनी एक्सप्रेस, नंदा देवी एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं। अब वंदे भारत क नाम भी इसमें जुड़ जाएगा। उद्घाटन समारोह के लिए रेलवे अधिकारियों ने सारी तैयारियां कर ली हैं। डीआरएम अजय नंदन मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार या बृहस्पतिवार को देहरादून रवाना हो सकते हैं। उद्घाटन समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे।

इस साथ ही नई दिल्ली से लखनऊ के बीच मुरादाबाद होते हुए वंदे भारत ट्रेन की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। इस लिहाज से मंडल में ट्रैक सुधार कार्य भी तेजी से चल रहा है। इस रेलखंड में ट्रेनों की अधिकतम गति सीमा 110 किमी प्रति घंटा निर्धारित है। जबकि वंदे भारत के लिए इसे 130 किमी प्रति घंटा होना चाहिए। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि 29 मई को देहरादून स्टेशन पर भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें