फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हरिद्वार से ज्यादा ठंडा मुरादाबाद, शीतलहर से नहीं मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हरिद्वार से ज्यादा ठंड इन दिनों मुरादाबाद में लोग महसूस कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि हरिद्वार में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। यह आंकड़ा आईएमडी के मुताबिक है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में कोहरे व शीतलहर से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 15.4 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा। सुबह हवा में नमी का आंकड़ा 95 व शाम को 90 रहा। पांच से 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं पश्चिम से पूर्व की तरफ चलीं। बुधवार रात रहे घने कोहरे के बाद बृहस्पतिवार सुबह लोग सड़कों के किनारे आग जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहने के कारण आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बेहद कम है।
जब बारिश होगी तब ही ठंड व शीतलहर से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले साल जनवरी की शुरुआत में न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री दर्ज किया गया था। इस बार जनवरी के अंत में यह स्थित देखने को मिल सकती है। जिले के लोगों को शीतलहर अभी और परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें