फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के अंत तक कैमरों से लैस हो जाएगा शहर

सार

साल के अंत तक शहर के अधिकांश हिस्से सीसीटीवी कैमरे से लैस हो जाएंगे।अभी 150 और बाइक तीन चार दिनों में मिल जाएगी।एप पर पंजीयन कराने के बाद कोई व्यक्ति ई बाइक चलाने का हकदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। साल के अंत तक शहर के अधिकांश हिस्से सीसीटीवी कैमरे से लैस हो जाएंगे। स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर से नगर निगम क्षेत्र की किसी सड़क पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के नोडल आफिसर टीएन मिश्रा ने बताया कि अभी स्मार्ट सिटी ने पांच चौराहों को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया है॥ शहर में कुल 263 कैमरे नवंबर से लेकर दिसंबर तक लगा दिए जाएंगे। कार्यालय में बैठा व्यक्ति स्मार्ट सिटी की योजनाओं पर भी कैमरे के माध्यम से निगरानी रख सकता है। अभी शहर में ई बाइक योजना को लागू करने के लिए कार्य चल रहा है। इस योजना का दायित्व दिल्ली की कंपनी ओरटिस्को को सौंपा गया है। कार्यदायी संस्था हीरो कंपनी की 150 बाइक को ले चुकी है। अभी 150 और बाइक तीन चार दिनों में मिल जाएगी। बाइक के लिए 20 ई चार्जिंग स्टेशन तैयार हो गए हैं॥ अभी 15 स्टेशन बनाए जाएंगे॥ ई बाइक के साफ्टवेयर से लेकर ट्रैक सिस्टम लगाने की जिम्मेदारी ओरटिस्को कंपनी के ऊपर होगी। ई बाइक एक बार चार्ज करने पर 25 किमी चलेगी। यदि पैडल के सहारे चलाया जाएगा तो 60 किलोमीटर तक जा सकती है। एप पर पंजीयन कराने के बाद कोई व्यक्ति ई बाइक चलाने का हकदार होगा। अभी तैयारी के लिए दो अक्तूबर का टारगेट कंपनी को दिया गया है। टेंडर की शर्तों के अनुसार पांच साल तक कंपनी ई बाइक के पूरे सिस्टम का रखरखाव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें