एमडीए ने जिन 11 गांवों में शहरी सीमा में शामिल करने के लिए भूमि लेने की सूचना जारी की है उन गांवों में दो लाख से लेकर 14 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक सर्किल रेट में वृद्धि प्रस्तावित की गई है। जबकि इन गांवों की आबादी की भूमि में मात्र 100 से 300 रुपये प्रति वर्गमीटर की ही वृद्धि की गई है।
गांव वर्तमान प्रस्तावित वृद्धि वर्तमान प्रस्तावित वृद्धि
गांव वर्तमान प्रस्तावित वृद्धि वर्तमान प्रस्तावित वृद्धि
डिडौरी 90 92 80 82
डिडौरा 100 113 90 92
खदाना 80 82 70 72
सुनवाती 90 92 80 82
सोनकपुर 220 226 200 206
भीमाठेर 100 103 80 82
जवाहरनगर 160 164 90 92
सलेमपुर बांगर 50 51 40 41
शाहपुर तिगरी 340 350 280 288
सिकंदरपुर 50 51 40 41
चौधरपुर 50 51 40 41
नोट: कृषि भूमि की दरें लाख रुपये प्रति हेक्टेयर में
गांव वर्तमान प्रस्तावित वृद्धि
डिडौरी 7000 7200
डिडौरा 8000 8200
खदाना 7000 7200
रसूलपुर सुनवाती 6000 6100
सोनकपुर 7000 7200
भीमाठेर 7000 7200
जवाहरनगर 5000 5100
सलेमपुर बांगर 4000 4100
शाहपुर तिगरी 11000 11300
सिकंदरपुर 4000 4100
चौधरपुर 7000 7200
एमडीए की सीमा के जो 11 गांव हैं उनमें जो सर्किल रेट वृद्धि का प्रस्ताव है वह बहुत कम है। इन गांवों में मार्केट रेट करीब 15 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर है। जो प्रस्तावित सर्किल रेट है एमडीए अगर उसका चार गुना देगा तब भी भरपाई नहीं हो पाएगी। इसलिए किसान चाहते हैं कि एमडीए की भूमि अधिग्रहण योजना निरस्त होनी चाहिए। - डॉ. चरन सिंह, प्रदेश महासचिव
एमडीए जिन 11 गांवों में भूमि ले रहा है उसके सर्किल रेट में प्रस्तावित वृद्धि का अध्ययन किया जा रहा है। जहां सर्किल रेट में अधिक वृद्धि प्रतीत होगी वहां आपत्ति प्रशासन से दर्ज कराई जाएगी। जो सर्किल रेट तय होगा उसी के आधार पर नियमानुसार मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी।- शैलेष कुमार, वीसी एमडीए