फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: दहेज उत्पीड़न में मेरठ के परिवार पर मुकदमा, पति पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 05 Aug 2022 01:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

आरोप है कि शादी में मिले दहेज से पति और ससुरालियां नाखुश थे। 10 अप्रैल की शाम पति व सुसराल वालों ने दहेज में क्रेटा कार की मांग की। इसके अलावा पति ने उसे तरह-तरह से यातनाएं दीं। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने पति समेत ससुराल के छह सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। सिविल लाइंस के कृष्णा कालोनी चंद्र नगर युवती ने बताया कि 28 फरवरी 2020 मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के वेस्ट प्राइस दिल्ली रोड निवासी हिमांशु सिंह के साथ उसकी शादी हुई थी।

विज्ञापन


आरोप है कि शादी में मिले दहेज से पति और ससुरालियां नाखुश थे। 10 अप्रैल की शाम पति व सुसराल वालों ने दहेज में क्रेटा कार की मांग की। इसके अलावा पति ने उसे तरह-तरह से यातनाएं दीं। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता अपने मायके आ गई और सीओ सिविल लाइन आशुतोष तिवारी से शिकायत की। महिला थाना प्रभारी दीपा त्यागी ने बताया कि पति हिमांशु, सुसर सत्येंद्र पाल सिंह, सास उषा लता समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें