फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: तहसील सदर के पीछे मिली जली हुई लाश, मृतक की पहचान और मामले की जांच में जुटी पलिस

Fri, 15 Jul 2022 11:09 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

घटना की सूचना पर आनन-फानन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के साथ ही पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में ईवीएम वेयर हाउस के सामने शुक्रवार सुबह दस बजे 25 वर्षीय एक युवक की जली अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शव पूरी तरह से जला होने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइंस क्षेत्र में ईवीएम वेयर हाउस के सामने तहसील सदर के पीछे खाली पड़ी जमीन पर लोगों ने एक युवक की जली हुई लाश पड़ी देखी तो वह सन्न रह गए। उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी और थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। आस पड़ोस के मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल कराई। टीम ने मौके से नमूने लिए हैं।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि मौके पर ही शव जलाया गया है। पेट्रोल की दुर्गंध मौके पर लोगों ने महसूस की है। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें