आरोपियों ने बताया कि वह युवकों को सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़प लेते थे। इसके बाद उन्हें फर्जी और कूटरचित नियुक्तिपत्र दे देते थे, जब तक उन लोगों को जानकारी होती थी, तब तक वह दूसरे नाम पते के अपने आधार कार्ड व पहचान पत्र से रहने का स्थान बदल देते थे।
आरोपियों ने बताया कि वह मुरादाबाद के अलावा गाजियाबाद, अमरोहा 20 से ज्यादा लोगों से लाखों रुपये ठग चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों से 02 फर्जी नियुक्ति पत्र, चार अलग अलग नाम व पते के आधार कार्ड व आई कार्ड, चार अलग,अलग बैंकों की पासबुक , 2600 रुपये, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपियों को रविवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।