फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी बार इतना ही कह पाई: पति से फोन पर बहस...बात करते फंदे से लटक गई महिला, एक साल पहले हुई थी दोनों की शादी

Sat, 08 Feb 2025 12:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मूंढापांडे में पति से कहासुनी के बाद विवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विवाहिता ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूंढापांडे क्षेत्र में पति से फोन पर हुई कहासुनी के बाद महिला ने मायके में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मूंढापांडे निवासी ओमवीर सिंह की बेटी रेनू की शादी सात मार्च 2024 को मझोला के एकता कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति और उसके परिजन रेनू का उत्पीड़न करते थे। उसे कम दहेज के लिए ताने मारते थे। उसके साथ मारपीट की जाती थी।

कुछ दिन पहले रेनू अपने पति के साथ एक रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। वहां से लौटते समय दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर मायके वाले ससुराल गए और रेनू को अपने साथ मूंढापांडे ले आए थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दो दिन बाद रेनू को एक परीक्षा देने जाना था।
विज्ञापन


उसने पति को परीक्षा दिलाने साथ चलने के लिए कहा था, लेकिन उसने साथ जाने से मना कर दिया और इसके अलावा रेनू को बुरा भला भी कहा था। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को परिवार के लोग बाहर गए थे। रेनू घर में मौजूद थी। दोपहर करीब 12 बजे रेनू ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दुपट्टे को फंदा लगाकर लटक गई।

परिजन घर आए और उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद देखा तो परेशान हो गए। उन्होंने धक्का मारकर दरवाजा खोल लिया और रेनू को उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता का आरोप है कि पति सुरेंद्र सिंह, ससुर, छिद्दा सिंह, ननद ममता, रजनी और जेठानी बबलू और जेठानी बीना से परेशान होकर जान दी है। मूंढापांडे थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह के खिलाफ दहेज हत्या में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें