फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद-अलीगढ़ मार्ग फोरलेन बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीतलनगरी मुरादाबाद को अलीगढ़ से जोड़ने के लिए 150 किमी लंबा फोरलेन का निर्माण होगा। इसके लिए एनएचएआई की ओर से जल्द ही सर्वे कराया जाएगा। मुरादाबाद मार्ग को बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद से अलीगढ़ जाने के लिए वाहनों का काफी दबाव रहता है। यह मार्ग अभी टू लेन है। इस मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए एनएचएआई योजना बना रही है। एनएचएआई के उच्चाधिकारियों ने इस मामले में पीडी अरविंद कुमार को निर्देश दिए हैं। शीघ्र ही एनएचएआई करीब 150 किलोमीटर मार्ग का सर्वे करेगी। इस मार्ग पर ट्रैफिक दबाव का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही मार्ग पर आने वाली अन्य बाधाओं की जानकारी इकट्ठी की जाएगी। इस मार्ग पर टोल प्लाजा, उपरिगामी सेतु, पैदल सेतु और व्यावसायिक गतिविधियों को भी फोरलेन से जोड़ा जाएगा।

गंगा एक्सप्रेसवे से प्रयागराज जाना होगा आसान
मुरादाबाद से गंगा एक्सप्रेसवे जुड़ने पर सड़क मार्ग से प्रयागराज जाना आसान हो जाएगा। बदायूं में यह मार्ग गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा। एनएचएआई सर्वे के बाद अपनी रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंपेगी। प्राधिकरण इस रिपोर्ट पर विचार कर सारी जानकारी मंत्रालय को मुहैया कराएगा। इसके बाद एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


व्यावसायिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाना चाहती है सरकार
केंद्र सरकार व्यावसायिक और पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहती है। प्रधानमंत्री ने यूपी और उत्तराखंड को पर्यटन से जोड़ने के लिए फोरलेन का शिलान्यास चार साल पहले कर दिया था। एनएचएआई अभी मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा और उत्तराखंड को जोड़ने के लिए 625 करोड़ की लागत से फोरलेन सड़क का निर्माण कर रही है। देहरादून को जोड़ने के लिए भी निर्माण कार्य प्रगति पर है। केंद्र सरकार से संकेत मिलने के बाद एनएचएआई मुरादाबाद-अलीगढ़ मार्ग को फोरलेन करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें