फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मानसून की आहट, दिनभर में बरसे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मानसून की आहट हो गई है। आसमान में छाए काले घने बादलों से रविवार सुबह से ही जमकर बारिश होती रही। दिनभर में 28.2 मिलीमीटर बादल बरसे। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। सुबह करीब आठ बजे बारिश शुरू हुई। पहले हल्की बारिश रही, लेकिन इसके बाद हुई झमाझम बारिश से गर्मी गायब हो गई। दोपहर तीन बजे तक बादल बरसते रहे। इसके बाद हल्की धूप खिली, लेकिन सूरज में तपिश नहीं थी। पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 98 फीसदी थी, जो शाम को 82 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पूरब दिशा से पश्चिम में दस से 15 किलोमीटर दर्ज की गई। सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक बारिश 28.2 मिलीमीटर हुई है।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि यह मानसून की पहली बारिश है। पहले मानसून एक सप्ताह देरी से आने का अनुमान था, लेकिन पिछले चार दिनों से तेज हवा चलने की वजह से मानसून ने तेजी पकड़ी है। सोमवार को भी मध्यम बारिश का अनुमान है। 28 जून तक कभी बारिश, बूंदाबांदी तो कभी बादल का असर रहेगा। अभी मानसून सामान्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें