भोजपुर। क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला ने थाना प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता हैं। सोमवार सुबह वह घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव का ही एक युवक उसके कमरे में घुस आया छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया। किसी तरह से युवक से बचकर वह घर के बाहर गई और शोर मचाया। इस बीच युवक भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।