मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में एक महिला अधिवक्ता ने सीआरपीएफ कर्मी के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि उनके पति का रिश्तेदार सीआरपीएफ कर्मी है। पीड़िता के जेठ ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। उसमें आरोपी सीआपीएफ कर्मी भी आया था। आरोप है कि सीआरपीएफ कर्मी ने उसका दुपट्टा खींच लिया और अश्लीलता शुरू कर दी। आवाज करने पर परिवार के अन्य लोग आए, लेकिन किसी ने भी उसका विरोध नहीं किया। परेशान होकर उसने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। इस मामले में एसएसपी ने सिविल लाइंस थाने की पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए थे। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।