फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शॉपिंग मॉल में नर्सिंग छात्रा से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में शॉपिंग मार्ट में खरीददारी करने पहुंची छात्रा से एक युवक ने छेड़खानी कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया
विज्ञापन

मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली छात्रा दिल्ली रोड कॉलेज में डीफार्मा की छात्रा है। छात्रा रविवार को अपनी बहन के साथ कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मार्ट में खरीदारी कर रही थी। छात्रा ने बताया कि जब वह बिलिंग के लिए खड़ी थी तभी एक युवक पीछे से आकर छेड़खानी करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भागने लगा। बाद में छात्रा ने मार्ट के मैनेजर प्रवीण कुमार और अन्य लोगों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। पब्लिक ने उसकी पिटाई की ।सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी जावेद निवासी लाल मस्जिद चौराहा निवासी है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें