फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जयंती पर याद किए गए बिलारी के प्रथम विधायक मोहम्मद इरफान

Sun, 23 Aug 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में मुंडिया राजा रोड स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल सभागार में शनिवार दोपहर आयोजित गोष्ठी में स्कूल के संस्थापक और बिलारी विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक दिवंगत हाजी मोहम्मद इरफान को याद किया गया। नवगठित बिलारी विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2012 में हुए पहले चुनाव में बिलारी निवासी हाजी मोहम्मद इरफान विधायक बने थे। सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम ने कहा कि वह अपने मरहूम विधायक पिता मोहम्मद इरफान के मिशन को आगे बढ़ाने में लगे हैं। गोष्ठी में डॉ.विश्वास शर्मा, डॉ. राकेश रफीक, हाजी मोहम्मद उस्मान, हाजी रईस आलम, हाजी मोहम्मद वसीम, इश्तयाक सैफी, गौरव यादव,चंद्रकेश यादव, गौरव गुप्ता, आरिफ पाशा आदि रहे। संचालन स्कूल प्रबंधक मोहम्मद हस्सान फैजी ने किया। तहसील बार एसोसिएशन बिलारी के कई बार अध्यक्ष रहे और बिलारी विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक रहे हाजी मोहम्मद इरफान के जन्मदिन के मौके पर बार एसोसिएशन ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह और संचालन बार महासचिव सुनील कुमार ने किया। इस दौरान नवाब हुसैन, परमजीत सिंह, जबर सिंह, मनोहर मौर्य, उस्मान अली, सुमित चौधरी, बिशन सिंह,नईम अकरम, ताहिर हुसैन,इकबाल हुसैन, नाजिम उस्मानी आदि बार सदस्यों ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें