फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अस्पताल कर्मचारी से मोबाइल और दो हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र में लोकोशेड पुल पर मंगलवार रात अस्पताल कर्मचारी पर तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर उससे मोबाइल और दो हजार रुपये लूट लिए। कर्मचारी के शोर मचाने पर मौके पर लोग जुट गए और उन्होंने घेराबंदी एक आरोपी को पकड़ लिया है जबकि दो बदमाश भाग निकले। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि दो बाइकों के टकराने के विवाद में मारपीट की है।

पीलीभीत निवासी मनोज कुमार साईं अस्पताल में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। वह ताड़ीखाना चौराहे के पास किराये के मकान में रहते हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह ड्यूटी से पैदल ही ताड़ीखाना चौराहे की ओर जा रहे थे। लोकोशेड पुल पर तीन युवक बाइक से आ गए। आरोप है कि उन्होंने मनोज पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उनकी जेब से मोबाइल और दो हजार रुपये भी निकाल लिए। मनोज के शोर मचाने पर अन्य लोग जुट गए और उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी बाइक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को हिरासत में ले लिया। युवक नशे की हालत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। जबकि पुलिस ने घायल मनोज का मेडिकल कराया है। थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि दो बाइकों आपस में टकरा गई थीं। एक पक्ष के लोगों ने मनोज को दूसरे पक्ष से समझ लिया था। इसी शक में मनोज के साथ मारपीट की गई है। लूटपाट के आरोप गलत हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें