अगवानपुर। मॉर्निंग रेड में बिजली चोरी का विडियो बनाने पर युवक ने जेई का मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर विद्युत टीम से बदललूकी की। इस पर जेई और टीम पुलिस चौकी पहुंचे तो युवक की अक्ल ठिकाने आई। उसने चौकी पहुंचकर जेई से माफी मांगी और शिकायत न करने की अपील की। इस पर जेई ने उसे माफ कर दिया।
अगवानपुर के मोहल्ला ततारपुर में रविवार तड़के जेई सुशील कुमार ने एक मकान में कटिया के जरिये हो रही बिजली चोरी का वीडियो बना लिया। इतने में मकान मालिक और पड़ोसी घरों से बाहर आ गए। उनमें से एक युवक जेई पर वीडियो डिलीट करने का दवाब बनाने लगा। जेई ने इनकार किया तो युवक ने जबरन मोबाइल छीन लिया। विद्युत टीम के विरोध करने पर युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी, नौबत हाथपाई तक आ गई।
पड़ोसियों के समझाने पर किसी तरह मामला शांत हुआ और युवक ने मोबाइल वापस किया। इसके बाद जेई और उनकी टीम पुलिस चौकी पहुंची। जेई कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र लिख ही रहे थे, इसमें में युवक कुछ लोगों को लेकर पहुंच गया। उसने पुलिस की मौजूदगी में जेई से माफी मांगी और भविष्य में ऐसा न करने का भरोसा दिलाया।