फाव कूडे़ के विवाद में किसान विजयपाल की हत्या करने आए पड़ोसी हमलावरों ने रात के अंधेरे में धोखे से पास की चारपाई पर सो रहे उसके 30 वर्षीय साले सुनील को फावड़े से वार कर मार डाला। सुनील हसनपुर के भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खगड़वंशी के साढ़ू नेतराम का भतीजा था। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
गजरौला क्षेत्र के गांव सुल्तानठेर निवासी किसान गंगासरन का 30 वर्षीय कार चालक बेटा तोताराम उर्फ सुनील सोमवार को सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सुतारी खुर्द निवासी बहन के घर देवी जागरण में आया था, यहां सुनील के बहनोई विजयपाल का उसके पड़ोसी भूकन से कूड़े को लेकर विवाद है। इस वजह से भूकन पक्ष ने रात में विजयपाल के घर हमला बोल दिया। चारपाई पर सो रहे सुनील पर फावड़े से हमला किया। पास में सो रहा विजयपाल जाग गया और उसने भागकर जान बचाई। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए, घायल सुनील को निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान हंगामा भी हुआ। पीड़ित पक्ष ने बताया कि हमलावर विजय पाल की हत्या करने आए थे। रात के अंधेरे में धोखे से पास में चारपाई पर सो रहे सुनील पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। जागकर विजयपाल ने भागकर जान बचाई। थाना प्रभारी अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि सुतारी खुर्द निवासी भूकन सिंह, हरिओम, सुनील के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कर ली है। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।