पाकबड़ा। पाकबड़ा की बेटी ने देहरादून में चल रही मिस्टर एंड मिस एशिया इंटर नेशनल अवार्ड का खिताब जीतकर पाकबड़ा मुरादाबाद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में आयोजित किया गया।
23 दिसंबर को देहरादून में मिस्टर एंड मिस एशिया इंटरनेशनल अवॉर्ड में शो में पाकबड़ा के मोहल्ला बड़ा मंदिर निवासी राजीव भटनागर की बेटी डॉक्टर प्राची भटनागर ने मिस एशिया इंटरनेशनल का खिताब जीता है। शो में अलग अलग राज्यों के लगभग चालीस प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। दो महीने पहले होटल होली डे रीजेंसी में चयन किया गया था। आर के गुप्ता की ब्लू रिकार्ड द्वारा आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में फेमिना मिस इंडिया 2020 मनासा वाराणसी और मिस रूस माया ने विजेताओं को क्राउन पहनाए। खिताब जीत कर पाकबड़ा पहुंचने पर डॉ. प्राची भटनागर का परिजनों ने स्वागत किया। दोस्तों और रिश्तेदारों का प्राची भटनागर के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। संवाद