फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बनकर घुम रहे बदमाश: ज्वैलरी कर्मचारी को चेकिंग के बहाने रोका, पूछा-ड्रग्स बेचता है; बैग से उड़ाए आठ लाख

Fri, 16 Jun 2023 07:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर सराफ के कर्मचारी से आठ लाख का सोना लूट लिया। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में मंडी पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
सराफा व्यवसायी के कर्मचारी से लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के बीचों बीच मंडी पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर धामपुर के सराफा व्यवसायी के कर्मचारी को रोक लिया। उससे नशीले पदार्थों का सौदागर बताकर थैला चेक किया। उसमें से आठ लाख रुपये का सोना गायब कर लिया। इसके बाद बदमाश बाइक दौड़ाकर भाग निकले। घटना के समय कर्मचारी सोने पर हालमार्क लगवाकर बस अड्डे पर जा रहे थे।

विज्ञापन

बिजनौर जनपद के धामपुर से सराफा की दुकान में काम करने वाले नितेश रस्तोगी शुक्रवार दोपहर को सोने पर हालमार्क लगवाने के लिए मंडी चौक आए थे। करीब 125 ग्राम सोने की ज्वैलरी में हालमार्क लगवाने के बाद वह वापस बस अड्डे की ओर जा रहे थे। 
विज्ञापन

इसी दौरान मंडी पुलिस चौकी के आगे बाइक सवार चार लोगों ने रोक लिया। बदमाश उसे नशे का सौदागर बताकर उसके थैले का सामान चेक करने लगे। इसके बाद 125 ग्राम सोना लूटकर फरार हो गए। कर्मचारी ने बताया कि सोने की कीमत लगभग आठ लाख रुपये थी। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली और मुगलपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए। सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें