फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मझोला में बदमाश ने अस्पताल कर्मचारी को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में लिफ्ट लेकर एक बदमाश ने अस्पताल कर्मचारी को लूट लिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। संभल जनपद नखासा थाना क्षेत्र के लखौरी जलालपुर निवासी अरविंद कुमार कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट है। वह पाकबड़ा में किराये के मकान में रहता है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब पौने आठ बजे वह बाइक पर ड्यूटी जा रहा था। मझोला थाना क्षेत्र के शाहपुर तिगरी के पास पहुंचा। इसी दौरान एक युवक ने हाथ देकर लिफ्ट मांगी। अरविंद ने उसे बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूरी पर चलने के बाद युवक ने अरविंद की गर्दन पर चाकू रख दिया और कहा कि बाइक रोक नहीं तो गर्दन काट दूंगा।
अरविंद ने हाथ से चाकू पकड़ लिया। इस पर आरोपी न अपने दांत से अरविंद का कान काट लिया। इसी दौरान उसकी जेब से पांच सौ रुपये निकालकर भाग गया। अरविंद ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें