फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू सटाकर कहा जेब खाली करो

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली से दरभंगा जा रही स्पेशल ट्रेन में चंदौसी निवासी यात्री से लूटपाट की कोशिश की गई। चंदौसी निवासी यात्री अक्षय लांबा (26) दिल्ली से मुरादाबाद आ रहा था। वह मुरादाबाद आउटर पर ट्रेन के गेट पर बाहर की तरफ मुंह करके खड़ा था, तभी ट्रेन के अंदर खड़े बदमाशों ने उसकी पीठ से चाकू सटा दिया। कहा, जेब खाली कर दो। ऐसा नहीं करने पर उसे बदमाशों ने ट्रेन धक्का दे दिया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि ट्रेन की रफ्तार धीमी थी। इस कारण उसे गंभीर चोटें नहीं आईं। घटना बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। ट्रैक के पास से अक्षय को उठाकर सहयात्री प्रदीप कुमार उसे लेकर स्टेशन मास्टर के केबिन में पहुंचा। जहां बैठे स्टाफ को घटना की जानकारी दी। डिप्टी स्टेशन मास्टर पन्नू सिंह ने अक्षय की मरहम पट्टी की। स्टाफ ने जब उससे जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। युवक के चेहरे और हाथों पर हल्की चोटें आई थी। डिप्टी एसएस पन्नू सिंह के पूछने पर घायल यात्री ने बताया कि वह दिल्ली के कश्मीरी गेट पर मोटर पार्ट्स का काम करता है। भाई दूज पर अपने घर चंदौसी आ रहा था। यात्री के मुकदमा दर्ज कराने से मना करने पर डिप्टी एसएस एंबुलेंस व डॉक्टर को बुलाने के लिए कॉल कर रहे थे लेकिन, यात्री ने इससे भी मना कर दिया और प्राथमिक उपचार लेकर वहां से चला गया। जीआरपी इंसपेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि उनके पास मामले की तहरीर नहीं आई है। सूचना मिलने पर संबंधित ट्रेन में यात्रियों से भी पूछताछ कराई गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें