फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर जा रही युवती से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मैनाठेर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने दो युवकों पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवती ने बताया कि वह रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने पिता के लिए खेत पर खाना पहुंचाने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी विशाल और डंपर मिल गए। दोनों ने युवती के साथ छेड़खानी की। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह पीड़ित आरोपियों से बच कर घर आ गई। उसने घर से कॉल कर अपने पिता को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पीड़ित का पिता घर आ गया। पीड़ित अपने पिता के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ अपेक्षा निंबाडिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें