फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा रैली के दौरान घर में घुसकर परिवार को पीटा, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। सिविल लाइंस के शेरुआ धर्मपुर गांव में तिरंगा रैली के दौरान कुछ युवकों ने एक घर में धावा बोल लिया। घर में मौजूद परिवार के साथ मारपीट की। इस दौरान फायरिंग और पथराव भी किया गया। पुलिस ने तीन नामजद और बारह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शेरुआ धर्मपुर में रहने वाले युवकों ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा रैली निकाल रहे थे। रैली अगवानपुर- पाकबड़ा बाईपास पहुंची। रैली में शामिल कुछ युवक वीरेंद्र चौधरी के घर में घुस गए और परिवार में मारपीट की। वीरेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शेरुआ धर्मपुर निवासी अरुण व इसके साथियों को पुलिस पकड़कर ले गई थी। अरुण को शक था कि वीरेंद्र के बेटे मनीष ने पुलिस बुलाई थी। तब मामला निपट गया, लेकिन अरुण तभी से उनके बेटे मनीष से रंजिश रखने लगा था। सोमवार को अरुण और उसके साथ रैली लेकर उनके मकान के सामने पहुंचे। ट्रैक्टर पर तेज आवाज में डीजे बज रहा था। तेज आवाज का फायदा उठाकर अरुण, कृपाल और जितेंद्र और 12 लोग अज्ञात लोग उनके घर में घुस गए। ज्यादातर लड़के तमंचे, लाठी डंडे और धारदार हथियारों से लैस थे। उन्होंने बेटे मनीष और पत्नी रीता देवी के साथ मारपीट की। जिससे पत्नी चोट लगने से घायल हो गई। मनीष ने विरोध किया तो आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें