एकेडमी के संचालक मिर्जा दानिश आलम का कहना है कि टीमों से प्रति खिलाड़ी 1500 रुपये एंट्री फीस ली जा रही है। इसके एवज में प्रतियोगिता के अंत तक खिलाड़ियों के रहने व खाने की व्यवस्था एकेडमी में की गई है। साथ ही मैन ऑफ द सीरीज को 21 हजार रुपये, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को 11 हजार रुपये व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को 11 हजार रुपये दिए जाएंगे। दानिश ने बताया कि हर मैच में हेम चेंजर व मैन ऑफ द मैच पुरस्कार भी रखा गया है। इसके अलावा विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट अंडर-14 आयु वर्ग में खेला जाएगा। इसमें प्रशिक्षित व योग्य अंपायरों को बुलाया गया है। यह आयोजन पांच अप्रैल से 28 अप्रैल तक चलेगा।