फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ दिया आत्मनिर्भर बनने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद। आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के शुभारंभ पर वार्षिक उत्सव रूट्स टू विंग्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, निरंतर परिश्रम एवं आत्मविश्वास का महत्व समझाया। विद्यालय के कार्यकारी निदेशक मेजर योगेश गुलेरिया ने कहा कि यह वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, संस्कार निर्माण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रेरणादायी आयोजन सिद्ध होगा। प्रधानाचार्य नितिन रस्तोगी द्वारा वार्षिक समीक्षा प्रस्तुत की गई, जिसमें विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन, नवाचार एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों द्वारा जड़ों से पंखों तक की यात्रा को कई प्रस्तुतियों के माध्यम से दिखाया। उन्होंने भारतीय संस्कृति से रूबरू कराते हुए बताया कि खुद पर आत्मविश्वास के माध्यम से किसी भी कार्य पर विजय प्राप्त की जा सकती है। संदेह से लक्ष्य तक की प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। नर्सरी एलकेजी, यूकेजी के छात्रों ने मेरा जूता है जापानी गाने पर प्रस्तुति दी। विशेष आकर्षण के रूप में इंस्ट्रूमेंटल प्रस्तुति ने संगीत के माध्यम से सामंजस्य, शांति एवं भावनात्मक संतुलन का संदेश दिया। कार्यक्रम में भारतीय विरासत लोक नृत्य बिहू, लावणी, गरबा, पंजाबी जैसी ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष हिमांशु गर्ग, प्रवीण कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, निखिल रस्तोगी, राहुल रस्तोगी, खनक गुप्ता, त्रिजल गुलेरिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें