कुंदरकी। मिशन शक्ति अभियान के तहत हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में जनपद की मेरिट सूची में नौवें स्थान पर रही छात्रा उदिति शर्मा पुत्री संजय शर्मा ने एक दिन के लिए कुंदरकी थाने कमान संभाली। उदिति ने सबसे पहले जनसुनवाई की और एक महिला उत्पीड़न के एक मामले का समाधान भी कराया। इसके बाद थाने में अभिलेखों का रखरखाव देखा और मिशन शक्ति कार्यालय, थाना कार्यालय, माल गृह, हवालात, भोजनालय, महिला बैरक, महिला सहायता डेस्क आदि निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। इसके बाद उदिति शर्मा ने दल-बल के साथ कुंदरकी नगर और ग्रामीण क्षेत्र का भी भ्रमण किया और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। नगर के गूलड़ तिराहे पर चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को हिदायत ली कि यातायात के नियमों का पालन करें। इस अवसर पर किसान पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुताहिर अली खान, राजकीय हाईस्कूल हुसैनपुर छिरावली की शिक्षिका बबीता महरोत्रा, थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह जादौन समेत अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।