फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मकान में आग लगने से मानसिक रूप से कमजोर शख्स जिंदा जला, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Sun, 25 Dec 2022 10:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

चंदौसी में एक मकान में आग लग गई। आग में मानसिक रूप से कमजोर शख्स जिंदा जल गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
संभल में आग में जिंदा जला शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के चंदौसी में शनिवार की रात मोहल्ला बूढ़ी माता मंदिर मकान में अचानक आग लग गई। मकान में रह रहे मानसिक रूप से कमजोर राजेश गुप्ता (52) की आग से जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


चंदौसी के मोहल्ला गणेश कॉलोनी निवासी हेमलता देवी ने बताया उसके भाई राजेश गुप्ता की शादी नहीं हुई थी। पिछले करीब 12 साल से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह मोहल्ला बूढ़ी माता देवी मंदिर में अपने मकान में रहता था और कूड़ा बीन कर उसी में इकट्ठा कर लेता था। 

शनिवार की रात करीब 12:00 बजे मकान में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों को जलने की बदबू आई, तो लोग इकट्ठा हो गए। पड़ोसियों ने मकान में लगी आग देखकर फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर थाना कोतवाली चंदौसी की पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन


करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी चंदौसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की बहन हेमलता ने बताया कि मकान में बिजली का कनेक्शन नहीं है। रात में वह मोमबत्ती जलाता था। उसी से आग लगने की आशंका है। राजेश का शव सीएचसी चंदौसी में रखा है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें