फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की मांग को लेकर प्रदर्शन, ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने पीलीकोठी पर प्रदर्शन कर अपर नगर आयुक्त को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ओमीलाल बाल्मीकि, महामंत्री धर्मेंद्र मुल्तानी, मुरारीलाल शेषन तथा लल्लाबाबू द्रविड़ तथा नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहम्मद सुब्हान की अगुवाई में कई सफाई कर्मचारी पीलीकोठी कार्यालय पर एकत्र हुए तथा वहां अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार यादव के कार्यालय में पहुंच उन्हें ज्ञापन दिया।
जिसमें आउट सोर्सिंग संविदा वाहन चालकों से पूर्व की तरह काम लेने। सभी वाहन चालकों व स्थाई कर्मचारियों को वर्दी, बरसाती देने, आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी को लेकर दिए गए आश्वासन के मुताबिक प्रत्येक कर्मचारी को 15000 रुपये व कटौती के बाद 12500 रुपये भुगतान की मांग की गई है। अपर नगर आयुक्त ने सभी मांगों को पूरा कराने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें